Home / Odisha / 4 किलोमीटर पैदल उठाकर मरीज को ले गए अस्पताल
Nabarangpur 4 किलोमीटर पैदल उठाकर मरीज को ले गए अस्पताल

4 किलोमीटर पैदल उठाकर मरीज को ले गए अस्पताल

  • सड़क संपर्क की कमी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति

  • पैदल चलने के बाद गंभीर हालत में कुछ दूर तक ऑटो-रिक्शा से पहुंचाया गया अस्पताल

नवरंगपुर।  एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को उसके परिजन 4 किलोमीटर पैदल उठाकर ले गए और बाद में ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार को हुई। नवरंगपुर जिले के मैदालपुर ग्राम पंचायत के दाबरीघाट इलाके में सड़क संपर्क की कमी के कारण ऐसा हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति डायरिया से पीड़ित था और उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। परिवारवालों ने मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई, लेकिन खराब सड़क कनेक्टिविटी के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। इसलिए मरीज को 4 किलोमीटर पैदल उठाकर ले गए।

विकल्प न होने के कारण परिवार के सदस्यों ने मरीज को 4 किमी तक पैदल उठाकर ले जाया। इसके बाद, मरीज को ऑटो-रिक्शा से मैदालपुर अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति बिगड़ने पर मरीज को पपडाहांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि यह कोई नयी बात नहीं हैं। इससे पहले भी सनसनी फैलाने वाली इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

इस खबर को भी पढ़ें-ओडिशा की डिप्टी सीएम की एस्कॉर्ट वैन ने दो बच्चों को मारी टक्कर

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …