Home / Odisha / गजपति में ट्रक से कार टकराई, चार घायल

गजपति में ट्रक से कार टकराई, चार घायल

गजपति. गजपति जिले के पदरिमा गांव के पास शुक्रवार तड़के एक ट्रक से पीछे से कार के टकराने से चार लोग घायल हो गये हैं. धुंध के कारण देखने में आ रही दिक्कत के कारण यह हादसा हुआ है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छह लोगों के लेकर मोहना से ब्रह्मपुर जा रही एक कार सुबह साढ़े छह बजे एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी.  इस हादसे  के कारण कार को काफी नुकसान हुआ है. हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों घायलों को बाहर निकाला. पुलिस को सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंची व घाय़लों को मोहना अस्पताल में भर्ती कराय़ा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …