Home / Odisha / 26 को दक्षिण अमेरिका में ओडिशी नृत्य का होगा धमाल

26 को दक्षिण अमेरिका में ओडिशी नृत्य का होगा धमाल

  • 125वीं जयंती पर याद किए जाएंगे महात्मा गांधी

सुधाकर शाही, कटक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दक्षिण अमेरिका में ओडिशी नृत्य का धमाल देखने को मिलेगा। आईसीसीआर ने ओडिशी नृत्य करने के लिए सुर मंदिर को निमंत्रण भेजा है। यह जानकारी सुर मंदिर की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गुरु ज्योत्स्ना रानी साहू ने दी है। उन्होंने कहा कि 6 देशों सहित 14 शहरों में सुर मंदिर के द्वारा ओडिशी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इस टीम में गुरु ज्योत्सना रानी साहू के साथ-साथ सोनाली दास, राजेश्वरी महाराणा, गौतम कुमार, दीपंकर नायक तथा हिमालय पुष्टि शामिल है इस दौरे की शुरुआत 17 जनवरी से 15 फरवरी तक होगी। इस अवधि के दौरान टीम के सदस्य 14 शहरों में ओडिशी नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …