Home / Odisha / रायगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क अवरोध, यातायात बाधित

रायगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क अवरोध, यातायात बाधित

रायगड़ा- रायगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गमांग की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के रामानगुड़ा इलाके के बांगी चौक को अवरोध कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झेडे के साथ सड़क पर टायर जलाकर सड़क को अवरोध किया। इस कारण राय़गड़ा से गंजाम व गजपति जिले के बीच जाने वाला वाहनों की आवाजाही बंद रही। उल्लेखनीय है कि गत 24 दिसंबर को जिला परिषद अध्यक्ष तथा कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम गमांग की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं को लगता है कि यह दुर्घटना नहीं है, बल्कि सोची समझी रणनीति के तहत उनकी हत्या की गई है। इस कारण वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …