Home / Odisha / मार्केट बिल्डिंग हमले के मामले में और चार गिरफ्तार

मार्केट बिल्डिंग हमले के मामले में और चार गिरफ्तार

भुवनेश्वर- भुवनेश्वर के मार्केट बिल्डिंग में दुकानदारों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 22 हो गई है। आज गिरफ्तार किये गये में से चारों नाबालिग हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को 25 से 30 नकाबपोश लोग हाथों में लाठी लेकर अचानक आये तथा दुकानों पर हमला कर दिया। उन्होंने जिसे देखा उस पर हमला किया। लगभग 10 मिनट तक यह कार्य किया था। इसके बाद वे फरार हो गये थे। इस हमले में तीस से अधिक रेहाड़ी वाली दुकानों को नुकसान हुआ। इसमें दो दुकानदारों को चोटें आयी थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें लाखों रुपये के सामान भी नष्ट हो गया था।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …