Home / Odisha / सर्व समाज के कल्याण के लिए युवाओं का समागम

सर्व समाज के कल्याण के लिए युवाओं का समागम

  • – 19 जनवरी को मनेगा मारवाड़ी युवा मंच का स्थापना दिवस

    कटक- मारवाड़ी युवा मंच के सक्रिय कार्यकर्ताओं की रविवार सुबह स्थानीय बालुबाजार स्थित मंच कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अशोक शर्मा ने मंच के जुझारू कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सर्व समाज के कल्याणार्थ मंच कार्यों को त्वरित करने पर बल प्रदान करते हुए समाज के सभी सेवा भावी युवा वर्ग को मंच आंदोलन के साथ जोड़ने का आह्वान किया। संयोजक किशोर आचार्य ने बताया कि जनवरी माह में 50 से अधिक युवाओं को मंच सदस्य बनाया जायेगा। सभा ने गहन विचार-विमर्श के बाद आगामी 19 जनवरी को मंच स्थापना दिवस एक भब्य समारोह के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर नए उभरते हुए कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल के सभापतित्व में आयोजित इस सभा में महेश दरोलिया, राजेश अग्रवाल, कमल बैद, शांति नौलखा, आदर्श बाणपुरिया, माहिम कंदोई, कोषाध्यक्ष विकाश शर्मा, अशोक अग्रवाल, चन्दन बथवाल, मुकेश अग्रवाल, अलोक अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, हेमंत शर्मा, सूरज लढाणिया प्रमुख ने विचार-विमर्श में अपनी सहभागिता प्रदान की. सभापति बजरंग चिमनका ने सभी नगर के समाज बंधुओं को १९ जनवरी के महासमारोह में सहभागिता प्रदान युवाओं को जनकल्याण का आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …