Home / Odisha / जेएनयू हिंसा – आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

जेएनयू हिंसा – आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन


भुवनेश्वर.-पांच जनवरी को जेएनयू में हुए हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपितों के बारे में जानकारी व फोटो जारी करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वामपंथियों ने हिंसा की है. ऐसे में हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उत्कल विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया.
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव शशिकांत मिश्र ने कहा कि जेएनयू में छात्रों को सेमिस्टर के लिए रेजिस्ट्रेशनप के लिए वामपंथियों ने रोका और इसमें विफल होने के बाद जानलेवा हमला किया. इसके बाद वामपंथी छात्रों ने स्वयं को पीड़ित बताकर विक्टिम कार्ड खेलना शुरू किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूरी जांच करने के बाद अब स्थिति साफ कर चुकी है. इस कारण जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष व अन्य आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल रहे. वामपंथी छात्र संगठन अपनी हिंसक विचारधारा को छात्रों पर लादने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं. हिंसा को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय़ कार्यकारिणी सदस्य संजय मलिक, सौभाग्य राउत, भवरंजन बेहरा, सौम्यजीत पटनायक, राजेश परिडा, सुधांशु साहु, शुभकांत पात्र व विश्वरंजन ने नेतृत्व किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …