Home / Odisha / किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए – पांडियान

किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए – पांडियान

  • 5-टी सचिव ने सरकारी कर्मचारियों दी सलाह

भुवनेश्वर- 5-टी सचिव वीके पांडियान ने आज साफ तौर पर कहा कि किसी भी जन सेवा के लिए आने वाले किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिक ही सर्वोपरि हैं और सरकारी कर्मचारी इनकी सेवा के लिए हैं। वह यहां राज्य आवास और शहरी विकास विभाग के मो सरकार योजना में शामिल होने के बाद सरकारी कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे। आज यहां लोक सेवा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने नगरपालिकाओं तथा एनएसी के कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत करते हुए यह सलाह दी। इस दौरान उन्होंने मो सरकार अभियान को लेकर कर्मचारियों के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस मौके पर पाटनागढ़, रायरांगपुर, बणेई, राजगांगपुर, आठमल्लिक, तालचेर, जयपुर तथा कविसूर्यनगर के कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को सलाह दी कि विभाग में किसी भी जन सेवा के लिए आने वाले किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …