Home / Odisha / केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विश्व हिंदी दिवस मनाया

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विश्व हिंदी दिवस मनाया

भुवनेश्वर- केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने कोरापुट स्थित कैंपस में विश्व हिंदी दिवस मनाया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के काफी संख्या में छात्र, रिसर्च स्कॉलर, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वीसी प्रो. आई रामाब्रह्मम ने सभी लोगों को विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा हिन्दी की उपयोगिता तथा इसके प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के प्रयोग के महत्व से रू-ब-रू कराया। साथ उन्होंने विश्व हिन्दी दिवस पर समारोह आयोजित करने के लिए बधाइयां भी दी।
यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बताया गया है कि विश्व हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष में हिन्दी का महत्व विषय पर आधारित था। इस विषय पर उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …