Home / Odisha / शातिर बाल अपराधी ने एसपी का फेक अकाउंट बनाकर की खरीदारी, गिरफ्तार

शातिर बाल अपराधी ने एसपी का फेक अकाउंट बनाकर की खरीदारी, गिरफ्तार

  • मंत्री नवकिशोर दास, विधायक जयनारायण मिश्र एवं डीएम को भी बना चुका है निशाना


संबलपुर। संबलपुर शहर में साइबर अपराध की क्रियाकलाप दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। चिंता का विषय यह है किशोर वर्ग के युवा इस अपराध में संलिप्त होकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे ही एक बाल अपराधी को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। फेसबूक में बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनेताओं का फेसबूक में फेक एकाउंट बनाकर उसने लाखों रूपए की खरीददारी किया। इसबार उसने जिला पुलिस अधीक्षक डा. कनवर विशार्ल ंसह को निशाना बनाया और नकली एकाउंट के बलपर करीब छह बार विभिन्न सामग्रियों की खरीददारी किया। अंतत: पुलिस ने कार्रवाई आरंभ किया और उसे गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर टाउन थाना में बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस में एडीशनल एसपी अमरेन्द्र पंडा ने यह जानकारी दिया। श्री पंडा ने उपस्थित पत्रकारों को बताया इससे पहले आरोपी ने तत्कालीन डीएम, विधायक जयनारायण मिश्र, मंत्री नवकिशोर दास समेत शहर के अन्य जानेमाने व्यापारियों के नामपर फेक आइडी बनाकर खरीददारी किया है। एडीशनल एसपी ने बताया चूंकी आरोपी की उम्र 17 साल है, इसलिए उसका नाम गुप्त रखा जा रहा है। उन्होंने बताया आरोपी के पास एक लैपटॉप समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है। उसके खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे बाल सुधार केन्द्र भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रेस कांफे्रंस के दौरान टाउन थाना प्रभारी रमेश दोरा भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …