Home / Odisha / सोनपुर में आग में जलकर युवक की मौत

सोनपुर में आग में जलकर युवक की मौत

सोनपुर. जिले के संकरा गांव में आग में झुलसने से रविवार की तड़के नौ साल के एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, गैस रिसाव के कारण आग लगी. आग की लपट देखकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे हालत में लड़के को अस्पताल ले गये. सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस बीच आग की सूचना पाते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई.
आग लगने से आठ मवेशियों की मौत
पुरी. जिले के काकटपुर के कुरुना गांव में कल देर रात एक शेड में आग लगने से आठ मवेशियों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग लगने के पीछे का सही कारणों पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …