Home / Odisha / पल्स पोलियो टीकाकरण 19 से 21 तक

पल्स पोलियो टीकाकरण 19 से 21 तक

भुवनेश्वर- भुवनेश्वर में आगामी 19 जनवरी से तीन दिनों तक सघन पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 19, 20 व 21 को 249 केन्द्रों पर यह टीकाकरण की प्रक्रिया आयोजित होगी. इसमें 498 टीमें व 996 सदस्य शामिल रहेगें. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व हाट जैसे स्थानों पर भी टीमें रहेंगी. इसके लिए 30 टीमों का गठन किया गया है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में पल्स पोलियो -2020 सिटी टास्कफोर्स बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए भुवनेश्वर म्युनिसिपाल कार्पोरेशन के कमिश्नर प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि पांच सालों से कम बच्चों को इस अभियान में शामिल कराना जरुरी है.
इसके लिए आशाकर्मी व आंगनबाड़ीकर्मियों को घरों में जाकर जानकारी देने व जागरुक करने के लिए कहा गया है. उल्लेखनीय है कि 2009 में भारत में विश्व के 50 प्रतिशत से अधिक पोलियो मरीज थे, लेकिन मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषणा किया गया है. व्यापक टीकाकरण के कारण यह संभव हो सका है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …