Home / Odisha / मास्टर प्लान एरिया में एमएसएमई स्थापना के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को हरी झंडी

मास्टर प्लान एरिया में एमएसएमई स्थापना के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को हरी झंडी

भुवनेश्वर- भुवनेश्वर मास्टर प्लान एरिया में एमएसएमई स्थापना करने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने के लिए आये प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दी है. गुरुवार को लोकसेवा भवन में राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी की अध्यक्षता में उद्योग के लिए सिफारिश कमेटी की बैठक में इसे मंजूरी दी गई. बैठक के बाद इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन संजय सिंह ने बताया कि उद्योग के लिए जमीन प्राप्त करने हेतु 98 प्रस्ताव आये थे. इसमें से फूड पार्क, सी फूड प्रोसेसिंग प्लांट, सानिटरी मैटरियल, कोल्ड स्टोरेड, वेयर हाउस, लाजिस्टिक पार्क आदि शामिल हैं. तीन लाजिस्टिक पार्क के लिए निर्णय किया गया है. इन परियोजना की तकनीकी दिशाओं के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …