संबलपुर। पिछले 8 दिसंबर की रात अंईठापाली थाना इलाके में हुए बहुचर्चित गैंगरेप प्रकरण की पीड़ित आदिवासी महिला को दस लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। डीएलएस की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले आठ दिसंबर की रात पीड़ित महिला किसी काम से उस इलाके में गई थी। इस दौरान चार युवकों ने उसका अपहरण किया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसका चीरहरण किया। जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन अंईठापाली पुलिस ने महिला को वहां से बरामद किया और अस्पताल में दाखिल कराया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अंतत: पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाया और घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। वर्तमान चारों आरोपी संबलपुर मंडल जेल में बंदी का जीवन जी रहे हैं। पुलिस की ओर से मामले की चार्जसीट दायर कर दी गई है। बताया जाता है कि बहुत जल्द मामले में सुनवाई भी आरंभ हो जाएगी।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
