Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज की कोर कमेटी की पहली बैठक आयोजित

कटक मारवाड़ी समाज की कोर कमेटी की पहली बैठक आयोजित

  • शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे राज्यपाल

कटक- कटक मारवाड़ी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशन कुमार मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पहली कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें इनके मंत्रिमंडल की विभिन्न समितियों के कार्यकारिणी सदस्य, नारी शक्ति, युवा मंडल आदि के सदस्यों की मौजूदगी रही। इस बैठक में नई टीम के गठन को लेकर चर्चा हुई, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जायेगा। बैठक के बीच में ही किशन कुमार मोदी के ससुर के निधन की सूचना मिली, जिससे बैठक को स्थगित कर दिया गया। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया।  अगली बैठक में शपथ विधि समारोह की तारीख, स्थान, समय को मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा। इधर, सूत्रों ने बताया कि शपथ विधि समारोह राज्यपाल डा. प्रो. गणेशी लाल के सानिध्य में होगा।

नहीं रहे समाजसेवी द्वारका प्रसाद भाव सिंह

कटक के जाने-माने समाजसेवी द्वारका प्रसाद भावसिंहका निधन हो गया है। खबर है आज दोपहर 1:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे कटक मारवाड़ी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। यह कटक मारवाड़ी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशन कुमार मोदी के ससुर थे। द्वारका प्रसाद के निधन से कटक में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …