Home / Odisha / पुरी के बड़दांड को शराब व मांस मुक्त किया जाए

पुरी के बड़दांड को शराब व मांस मुक्त किया जाए

भुवनेश्वर – महाप्रभु श्रीजगन्नाथ धाम विश्व का एक प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है। पूरे विश्व में रहने वाले जगन्नाथ की श्रद्धालुओं का आस्था का केन्द्र है। इस कारण पुरी के बड़दांड को शराब व मांस–मछली मुक्त किया जाए। इस मार्ग पर मांस-मछली व शराब की बिक्री पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया जाए। विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर यह मांग की है। श्री नायक ने कहा कि पुरी के बड़दांड में अनेक होटल व रेस्टूरेंट में शराब व मांस-मछली बिक्री हो रही है। देर रात तक शराब पीकर लोग हुड़दंग करने की बात भी सामने आ रही है। इससे आध्यात्मिकता का माहौल खराब होने के साथ-साथ ओडिशा की एक नकारात्मक छवि बन रही है। इस कारण बड़दांड को शराब व आमिष मुक्त बनाने की दिशा में सरकार आवश्यक कार्रवाई करे।

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …