भुवनेश्वर। विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास कंधमाल जिले के दौरे पर जाकर परीक्षा के प्रबंधन के संबंध में बैठक कर इस बारे में समीक्षा की। इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि परीक्षा का सुप्रबंधन ही गुणात्मक शिक्षा का परिचायक है। कंधमाल जिला मुख्यालय फुलबाणी में सदभावना सभागृह में मंत्री श्री दास ने गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा के प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों को परामर्श दिया। इस बैठक में फुलबाणी के विधायक अंगद कहँर, जिलाधिकारी डी बृंदा, जिला परिषद अध्यक्ष आकांक्षा प्रधान. जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
