भुवनेश्वर – आगामी 8 फरवरी से भुवनेश्वर के इडको प्रदर्शनी मैदान में राष्ट्रीय एमएसएमई मेले का आयोजन होगा। यह मेला पांच दिनों तक चलेगा। विभिन्न राज्यों के एमएसएमई उद्यमी इस मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा बांग्लादेश व इरान के उद्यमी भी इसमें शामिल होंगे। राज्य के एमएसएमई मंत्री कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में बांग्लादेश से 10 तथा इरान के 20 उद्यमी इसमें शामिल होंगे। इस बार के मेले का नाम होगा एमएसएमई फोकस -2020। उन्होंने बताया कि राज्य के 11 पिछड़े जिलों के पांच-पांच उद्यमियों को इसमे शामिल करा कर नये टेक्नोलाजी के संबंध में उन्हें अवगत कराया जाएगा। एमएसएमई विभाग के सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि इस मेले में 128 स्टाल खोले जाएंगे और इनमें सामग्रियों को प्रदर्शन किया जाएगा।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
