Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 97 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 97 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 97 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 337448 हो गई है. अभी तक राज्य में 337448 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 775 है.विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 97 नये मामलों में से 58 संगरोध से हैं जबकि 39 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 18 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 14 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.अनुगूल जिले से 02 तथा बालेश्वर जिले से 05 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बरगढ़ जिले से 06 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक जिले में एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. बलांगीर जिले में 02 संक्रमित की पहचान की गई है, जबकि बौध जिले से एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. कटक जिले से 04 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.इसी तरह देवगढ़ जिले से 01 संक्रमित पाया गया है. ढेंकानाल, गजपति, गंजाम जिले से एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है.जगतसिंहपुर जिले से 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. जाजपुर जिले से 05 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले से 06 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले से 02 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.कंधमाल, केद्रापड़ा जिले से एक भी कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. केन्दुझर जिले से 02, खुर्दा जिले से 14 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.कोरापुट व मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. मयूरभंज जिले से 06 तथा नवरंगपुर जिले में 04 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. नयागढ़ जिले से 02 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले से एक भी नये संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. पुरी जिले से 06 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले से एक भी कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. संबलपुर जिले से 13 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से एक भी संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. सुंदरगढ़ जिले से 11 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 3 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …