Home / Odisha / उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़़े प्रबंध

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़़े प्रबंध

भुवनेश्वर। उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नाय़डू के बलांगीर दौरे के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली है। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़़े़े इंतजाम किये गये हैं। उपराष्ट्रपति श्री नाय़डू अपने एक दिवसीय दौरे पर आकर बीपीसीएल की एक बाटलिंग प्लांट का उदघाटन करने के साथ-साथ बलांगीर के राजेन्द्र विश्वविद्यालय के प्लाटिनम जुबुली कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बलांगीर के एसपी एमएस संपत ने कहा कि उपराष्ट्रपति के दोनों कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। इसके लिए 30 प्लाटुन पुलिस बल तैनात किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि बाटलिंग प्लांट उदघाटन के कार्यक्रम में राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। इस बटलिंग प्लांट से स्थानीय लोगों को लाभ मिलने के साथ-साथ पश्चिम ओडिशा के 14 जिलों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह बटलिंग प्लांट 19 माह में तैयार किया गया है। इसमें 103 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। वार्षिक 42 लाख सिलिंडर तैयार करने की क्षमता इस प्लांट में है। इस कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति  बलांगीर के राजेन्द्र विश्वविद्यालय के प्लाटिनम जुबुली कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …

One comment

  1. Mukesh Kumar Singh Cuttack, Odisha

    indoasiantimes.com give me current news.