भुवनेश्वर। पुरी के श्रीमंदिर के पास स्थित मंगु मठ को सौंदर्यीकरण के नाम पर राज्य सरकार द्वारा तोड दिये जाने के खिलाफ सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब विधानसभा के विधायक सिमरजित सिंह व बलवंत सिंह समेत कुछ लोगों ने गुरुद्वार सिंह सभा से पदयात्रा के जरिये मास्टर कैंटिन जाकर विरोध जताया। इस अवसर पर सिमरजीत सिंह ने कहा उनका एक प्रतिनिधिदल राजभवन जाकर राज्यपाल से मिला। उन्होंने उनकी बात सुनी व आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाय़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस संबंध में मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक घमंडी हो गये हैं और गुरु नानक देव जी से जुड़े मठ को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सौंदर्यीकरण यदि देखना हो तो वह अमृतसर आयें और वहां देखें कि कैसे अनेक मंदिर व मठ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से वह यह मांग करते हैं कि वह स्थान सिक्ख समाज को दें और सिक्ख समाज वहां एक भव्य गुरुद्वारा का निर्माण करेगा।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
