भुवनेश्वर – राज्य के विभिन्न हिस्से शीतलहर जारी है। राज्य के विभिन्न स्थानों में तापमान 12 डिग्री सेलसियस से कम रिकार्ड किया गया है। कंधमाल जिले के दारिंगिबाड़ी में राज्य का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंधमाल के जिला मुख्यालय फुलबाणी में 9.3 डिग्री सेलसियस व सोनपुर में 9.8 डिग्री सेलसियस तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अनुगुल में 10.0, केन्दुझरगढ़ में 10.8, सुंदरगढ़ में 11.0, टिटिलागढ़ में 11.1 तथा बालेश्वर में 11.3 डिग्री सेलसियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड तिया गया है। कोरापुट में 12.0. भवानीपाटना में 13.0,बारिपदा में 12.6, कटर में 13.5 तथा भुवनेश्वर में 15.1 डिग्री सेलसियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
