Home / Odisha / बालू के कण-कण को सहेज कर दी नये साल की शुभकामनाएं

बालू के कण-कण को सहेज कर दी नये साल की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर. नए साल 2021 की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकारों सुदर्शन पटनायक और मानस साहू ने पुरी समुद्र तट पर अपने संबंधित रेत कला के माध्यम से सभी के लिए शुभकामनाएं दीं. दोनों कलाकारों ने सभी लोगों की भलाई के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है. सुदर्शन की बालुका में नये साल 2021 के साथ कमल के बीच भगवान जगन्नाथ को दर्शाया गया है.

अपने वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहने की कामना की और प्रचलित महामारी कोविद-19 से अच्छी तरह से सुरक्षित रखने की कामना की. मानस साहू ने पुरी के गोल्डन बीच पर लाइट हाउस के पास अपनी बालुका को उकेरा है. इसे बनाने में उन्हें लगभग सात घंटे लगे और लगभग 5 टन रेत का उपयोग किया गया. उन्होंने अपनी बालुका में “हैप्पी न्यू ईयर”, “वेलकम 2021, वाइप आउट पेन एंड मेक अस ऑल हैप्पी अगेन” लिखा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …