Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत, 305 नये मामले

ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत, 305 नये मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और तीन संक्रमितों की मौत हो गयी है, जबकि 305 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. जानकारी के अनुसार, भद्रक जिले में 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. बलांगीर जिले की 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी. पुरी जिले में एक 61 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. इधर, राज्य में कोरोना के 305 नए सकारात्मक मामले पाये गये हैं. इनमें से संगरोध केंद्र से 174 तथा स्थानीय संक्रमण के 131 मामले शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अनुगूल में 26, बालेश्वर में 14, बरगढ़ में 25, भद्रक में 2, बलांगीर में 16, बौध में 3, कटक में 23, देवगढ़ में 4, ढेंकानाल में 2, गंजाम में 1, जगतसिंहपुर में 9, जाजपुर में 16, झारसुगुड़ा में 8, कलाहांडी में 5, कंधमाल में 1, केंद्रापड़ा में 10, केंदुझर में 17, खुर्दा में 23, कोरापुट में 1, मयूरभंज में 19, नवरंगपुर में 1, नयागढ़ में 6, नुआपड़ा में 6, पुरी में 1, रायगड़ा में 1, संबलपुर में 28, सोनपुर में 3, सुंदरगढ़ में 28 और स्टेट पूल में 6 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …