Home / Odisha / श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर संतों का सम्मेलन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर संतों का सम्मेलन

  •  संतों ने कहा- श्रीराम मंदिर के लिए लोग अधिक से अधिक करें निधि समर्पण

भुवनेश्वर. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की ओर से आज भुवनेश्वर के अभिराम सरस्वती से अनंत आश्रम में एक संत सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में स्वामी भास्कर तीर्थ महाराज, स्वामी सत्यानंद गिरि, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, स्वामी शंकरानंद गिरि, स्वामी प्रणवानंद सरस्वती. श्रीश्री अभिराम सरस्वती व अन्य धर्माचार्य उपस्थित थे. इस अवसर पर संतों ने कहा कि 490 साल के संघर्ष के बाद प्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है. राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इस मंदिर के लिए देश का हिंदू समाज आगे आए और और अधिक से अधिक निधि समर्पित करें.
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री स्वपन मुखर्जी ने कहा कि यह मंदिर विश्व के समस्त राम भक्तों को जोड़ने के लिए एक सेतु के रूप में कार्य करेगा. इस मंदिर निर्माण के लिए लोगों से समर निधि समर्पण हेतु आगामी मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से माघ पूर्णिमा यानी 17 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में पूरे देश में 10 लाख टोलिय़ां तथा 40 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह लोग समस्त घरों में जाकर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लिए निधि समर्पित करने के लिए लोगों से संपर्क करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …