Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 263 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 263 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 263 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 329001 हो गई है. अभी तक राज्य में 324392 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2688 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 263 नये मामलों में से 151 संगरोध से हैं, जबकि 112 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 26 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 32 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 20, बालेश्वर जिले से 19, बरगढ़ जिले से 23, भद्रक जिले से 2, बलांगीर जिले से 22 नये मामले सामने आये हैं. बौध जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं. कटक जिले से 7 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ से 1 सक्रमित मिला है, जबकि ढेंकानाल व गजपति जिले से एक भी संक्रमित नहीं पाये गये हैं. गंजाम जिले से 4, जगतसिंहपुर जिले से 2, जाजपुर जिले से 8, झारसुगुड़ा जिले से 15 व कलाहांडी जिले से 11 संक्रमित मिले हैं. कंधमाल जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. केन्द्रापड़ा जिले से 10 , केन्दुझर जिले से 7, खुर्दा जिले से 19 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मालकानगिरि जिले से 1, संक्रमित मिला है. मयूरभंज जिले से 17, नवरंगपुर जिले से 2, नय़ागढ़ जिले से 5, नुआपड़ा जिले से 5 संक्रमित मिले हैं. पुरी जिले से 2 व रायगड़ा जिले से 1 संक्रमित मिला है. संबलपुर जिले से 20 संक्रमित मिले हैं, जबकि सोनपुर से 5, सुंदरगढ़ जिले से 32 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 5 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …