Home / Odisha / कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 17 गिरफ्तार

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 17 गिरफ्तार

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 611 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 18,24,040 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.

कटक में मास्क न पहनने पर 112 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 112 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 322 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 544 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

 

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …