Home / Odisha / राजधानी ट्रेन में छूटे ब्रीफकेस को कटक आरपीएफ ने किया बरामद

राजधानी ट्रेन में छूटे ब्रीफकेस को कटक आरपीएफ ने किया बरामद

  • यात्री ने ब्रीफकेस पाकर आरपीएफ कटक के कार्यों को सराहा

कटक. नई दिल्ली से भुवनेश्वर की ओर चलने वाली राजधानी ट्रेन में यात्रा करने वाले एक यात्री का भद्रक में  ब्रीफकेस छूट गया, जिसको आरपीएफ कटक ने सफलतापूर्वक खोजने में सफलता हासिल की. अपने ब्रीफकेस को पाकर यात्री राकेश कुमार सेठी ने कटक आरपीएफ के कार्यों को काफी सराहा और कहा कि इनके प्रयास से हमारा खोया ब्रीफकेस मिला है. गौरतलब है कि 24.12.2020 को एक यात्री राकेश कुमार सेठी रेलगाड़ी संख्या 02824 राजधानी एक्सप्रेस में बी-4 सीट नं 33, 36 से यात्रा कर रहे थे. भद्रक स्टेशन आने के बाद उतरने के दौरान उन्होंने अपना ब्रीफकेस अपनी ही सीट पर छोड़ दिया. कुछ देर के बाद उन्होंने ने तुरंत आरपीएफ पोस्ट सीटीसी को आरपीएफ सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 182 के माध्यम से मामले की जानकारी दी और सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट कटक ने कटक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने पर सूटकेस बरामद किया. उस सूटकेस में मूल्यवान दस्तावेज यानि मूल भूमि संपत्ति दस्तावेज, एसबीआई एटीएम कार्ड, एसबीआई पासबुक, एसबीआई चेक बुक, नए कपड़े, सुकन्या स्मृति पासबुक, अवकाश प्रमाणपत्र, एनसीसी दस्तावेज आदि थे, जिसको कटक आरपीएफ ने उक्त यात्री को पहचान करने के बाद सौंप दिया. राकेश कुमार सेठी ने आरपीएफ कटक का आभार व्यक्त करते हुए कटक आरपीएफ के आईआईसी प्रवीण कुमार की भी प्रशंसा की और कहा कि इनकी टीम का ही प्रयास है कि आज मुझे खोया हुआ सुटकेस मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …