Home / Odisha / कटक के पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा पंचतत्व में विलीन

कटक के पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा पंचतत्व में विलीन

  • कटक मारवाड़ी समाज में दौड़ी शोक की लहर

कटक. पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा आज पंचतत्व में विलीन हो गये. उनके निधन से कटक मारवाड़ी समाज में शोक की लहर दौड़ गयी है. माणिक घोष बाजार निवासी, कटक म्युनिसिपल कार्पोरेशन के दो-दो बार के कार्पोरेटर एवं अनेक कमिटियों के चेयरमैन रहे 63 वर्षीय सुभाष शर्मा का स्थानीय अश्विनी कोविद हॉस्पिटल में कल 25 दिसंबर,शुक्रवार, सुबह 11 बजे निधन हो गया था. वह कोरोना पाजिटिव थे. कोविद नियमों का पालन करते हुए उनके सुपुत्र सुनील शर्मा (कालू) ने उनका अंतिम संस्कार स्थानीय सतीचौरा स्थित शमशान घाट पर किया. उनके अंतिम संस्कार के समय उनकी दोनों सुपुत्रियां एवं कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष किशन मोदी समेत अनेक सदस्य उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …