Home / Odisha / कोरोना का कहर, ओडिशा के एक गांव में कान्टेंमेंट की अवधि शुरू

कोरोना का कहर, ओडिशा के एक गांव में कान्टेंमेंट की अवधि शुरू

  • कटक के नियाली के नुआसाही में कोरोना से एक की मौत और 14 पाजिटिव

सुधाकर कुमार शाही, कटक

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के नियाली क्षेत्र के एक गाँव को कान्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है. इसकी अवधि आज सुबह छह बजे से शुरू हो गयी है. जानकारी के अनुसार यह गांव नुआसाही है. यहां कोरोना से एक ग्रामीण की मौत हो गयी है, जबकि 14 अन्य कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. कटक सदर उपजिलाधिकारी और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के कार्यालय द्वारा कल जारी किए गए आदेश के अनुसार, नुआसाही (खंडासिलो) गाँव में आज सुबह छह बजे से बाहरी लोगों का प्रवेश और गांव के लोगों के बाहर निकलने पर पावंदी है. यह गांव चार जनवरी, शाम 6 बजे तक कान्टेंमेंट जोन के रूप में रहेगा. इस गांव के संपर्क मार्ग पर आवाजाही रोक दी गयी है. सभी लोगों से अपने-अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है. सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद हैं. संबंधित ब्लॉक प्रशासन दवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है. इस क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद हैं.

कांटापड़ा बीडीओ को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने और नियंत्रण क्षेत्र की बैरिकेडिंग का प्रभार सौंपा गया है. कांटापड़ा अतिरिक्त तहसीलदार को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नियंत्रण क्षेत्र में चिकित्सा टीम को सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कटक सीडीएमओ और पीएचओ को कोविद प्रभावित व्यक्तियों के तत्काल चिकित्सा परीक्षणों के लिए सेवा में लगाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …