Home / Odisha / पुरी में शहरवासी कल से करेंगे महाप्रभु के दर्शन

पुरी में शहरवासी कल से करेंगे महाप्रभु के दर्शन

पुरी. शहरवासी कल से यहां श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु के दर्शन करेंगे. इनके सुचारू रूप से दर्शन के लिए विशेष पुलिस की व्यवस्था की गई है. कल से शुरू होकर गुरुवार (31 दिसंबर) तक स्थानीय लोगों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गयी है. पुरी जिला पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 40 होमगार्ड और 40 कांस्टेबल के साथ पुलिसबल के 55 सेक्शन तैनात किए जाएंगे.

पुलिस बंदोबस्त की निगरानी 35 उपनिरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों, छह पुलिस उपाधीक्षकों और दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों द्वारा की जाएगी. ड्यूटी पर तैनात यह सभी पुलिसकर्मी व श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन कोविद-19 दिशानिर्देशों द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करते हुए भक्तों को परेशानी मुक्त दर्शन सुनिश्चित करने और सुविधा प्रदान करने में मदद करेंगे.

जिला पुलिस प्रशासन ने पुरी शहर के नागरिकों को पूर्व में उनके सौ प्रतिशत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है और आने वाले दिनों में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की है कि कोविद के दिशानिर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें और सुचारू दर्शन सुनिश्चित करें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …