Home / Odisha / सुरेश महापात्र ओडिशा के नए मुख्य सचिव, असित त्रिपाठी डब्ल्यूबीसी के चेयरमैन

सुरेश महापात्र ओडिशा के नए मुख्य सचिव, असित त्रिपाठी डब्ल्यूबीसी के चेयरमैन

भुवनेश्वर. वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी को पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके साथ-साथ वह क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, कृषि-वाणिज्य एवं उद्योग के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रमुख सलाहकार के रूप में भी कार्य करेंगे. इसी तरह वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव व विकास कमिश्नर के रूप में कार्य कर रहे सुरेश महापात्र को राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. इसी तरह राज्य के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप कुमार जेना को विकास आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …