Home / Odisha / मुख्य सचिव असित त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति को मंजूरी

मुख्य सचिव असित त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति को मंजूरी

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी है. यह जानकारी सामान्य प्रशासन और पीजी विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में दी गयी है. अधिसूचना के अनुसार, त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति की आयु हो चुकी है. 31 दिसंबर, 2020 से सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने की अनुमति दी गयी है. 1986 बैच के आईएएस अधिकारी को तत्कालीन मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद 19 अगस्त, 2019 से मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था. बलांगीर जिले के मूल निवासी त्रिपाठी मार्च 2000 से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ काम करने वाले 12वें मुख्य सचिव हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …