भुवनेश्वर। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। अनेक स्थानों पर शुक्रवार की सुबह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की तुलना में प्रदेश में तापमान गिरा है। शुक्रवार की सुबह प्रदेश में सबसे कम तापमान कंधमाल जिले के दारिंगिबाडी में रिकार्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेंटिग्रेड रहा। शुक्रवार को अनुगूल व कंधमाल के जिला मुख्यालय फुलबाणी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटिग्रेड रिकार्ड किया गया। बालेश्वर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेंटिग्रेड, सोनपुर में 9.8 डिग्री सेंटिग्रेड तथा केन्दुझर में 10.0 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह टिटलागढ़ में न्यूनतम तापमान 10.1 तथा संबलपुर व सुंदरगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेंटिग्रेड रिकार्ड किया गया। कटक में 12 डिग्री तथा भुवनेश्वर में 13.6 डिग्री सेंटिग्रेड न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियो ने कहा कि पूरे राज्य में 1 से 2 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इसमें और कमी होगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक प्रदेश में ठंड रहेगी।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
