Home / Odisha / ओडिशा में रैपिड एंटीजेन टेस्ट और सस्ता हुआ

ओडिशा में रैपिड एंटीजेन टेस्ट और सस्ता हुआ

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोविद-19 के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट (आरएटी) और सस्ता हो गया है. अब राज्य सरकार ने इसकी लागत को 100 रुपये तक कम कर दिया है. इससे पहले इसकी की कीमत 450 रुपये थी. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में दी गयी है, जिसमें कहा गया है कि ओडिशा सरकार ने गंभीरता से विचार करते हुए राज्य के भीतर निजी प्रयोगशालाओं द्वारा 1009 रुपये समावेशी जीएसटी दर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए अधिकतम लागत को रिफाइन किया है. आरएटी के लिए आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार आरएमआरसी, भुवनेश्वर की देखरेख में निजी प्रयोगशालाओं द्वारा परीक्षण किए जाएंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …