Home / Odisha / बस चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

बस चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

कटक. कटक आरटीओ ने सोमवार को एक बस चालक पर कथित रूप से शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया. बस कटक से कोलकाता जा रही थी. जानकारी के अनुसार, चौलियागंज पुलिस जांच कर रही थी. इस दौरान चालक के सांस में अल्कोहल के स्तर का पता चला. आरोपी की पहचान नायागढ़ के प्रफुल्ल चंद्र मुदुली के रूप में की गई है. बस को पुलिस स्टेशन पर रोक दिया गया और मालिक रेनुबाला मल्लिक को इसकी जानकारी दी गयी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …