Home / Odisha / पारादीप पोर्ट ट्रस्ट का स्मार्ट प्री-पेडी एनर्जी मीटर का शुभारंभ

पारादीप पोर्ट ट्रस्ट का स्मार्ट प्री-पेडी एनर्जी मीटर का शुभारंभ

भुवनेश्वर. ओडिशा में पहली बार पारादीप पोर्ट ट्रस्ट का प्री-पेड स्मार्ट एनर्जी मीटर आज से लाइव हो गया है. पोर्ट के चेयरमैन रिंकेश रॉय ने स्मार्ट मीटर परियोजना का उद्घाटन पोर्ट सिटी में बीपीसीएल आउटलेट पर स्थापित स्मार्ट मीटर का पहला रिचार्ज करके किया. इस मौके पर पोर्ट के डिप्टी चेयरमैन एके बोस, मुख्य यांत्रिक अभियांत्रिकी, पीपीटी सरोज के दास और पीपीटी के भूतपूर्व न्यासी अन्तर्यामी पटनायक उपस्थित थे. एम-एस ग्राम पावर द्वारा पारादीप पोर्ट ट्रस्ट में स्मार्ट मीटर परियोजना को लागू किया गया है. स्मार्ट मीटर पीपीटी के बिजली उपभोक्ताओं को पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करता है. साथ ही वास्तविक समय की ऊर्जा खपत के डेटा की निगरानी, मोबाइल फोन से रिचार्ज और पेमेंट हिस्ट्री जांचने आदि की कई सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …