Home / Odisha / पुरी में भक्तों के लिए धर्मशाला को जमीन चिह्नित

पुरी में भक्तों के लिए धर्मशाला को जमीन चिह्नित

पुरी. पुरी में आगंतुकों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दृष्टि से श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने धर्मशाला के लिए आवास के निर्माण के लिए बसेली साही मौज़ा के पास भूमि की पहचान की है. शहर के विकास और सौंदर्यीकरण गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद आज यह खुलासा हुआ. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले ही इसे विश्वस्तरीय पर्यटक केंद्र-सह-तीर्थ केंद्र बनाने की घोषणा की है. आज मीडिया को जानकारी देते हुए एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने बताया कि धर्मशाला के निर्माण के लिए बसेली साही मौजा के पास लगभग 10 एकड़ जमीन की पहचान की गई है. प्रारंभ में यह 3000-4000 भक्तों की आवास क्षमता को पूरा करेगा. एक भक्त प्रति बिस्तर 100-150 रुपये का भुगतान कर सकता है. एसजेटीए प्रमुख ने यह भी बताया कि 20 मीटर चौड़ी बफर रोड श्रीमंदिर (भगवान जगन्नाथ मंदिर) के 75 मीटर के दायरे के आसपास होगी. इसके अलावा, जगन्नाथ बल्लभ और यात्रिका में दो बहुमंजिला पार्किंग स्थल भी बनाये जायेंगे. मुख्य प्रशासक ने आगे बताया कि जेल रोड, नगरपालिका बाजार, महोददी बाजार और स्वर्गद्वार क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को बहुत जल्द पूरा किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …