Home / Odisha / खुर्दा रोड मण्डल को समग्र दक्षता शील्ड

खुर्दा रोड मण्डल को समग्र दक्षता शील्ड

  • पूर्व तट रेलवे का 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

भुवनेश्वर. पूर्व तट रेलवे की ओर से आज 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रेल कुंज में किया गया. महाप्रबंधक विद्या भूषण समारोह के मुख्य अतिथि थे. अपर महाप्रबंधक सुधीर कुमार एवं हरिदासपुर पारादीप रेल लाइन कॉरपोरेषन के प्रबंध निदेषक देवराज पण्डा इस अवसर पर विषेश रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर रेलकर्मी व उनके परिजनों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण तथा रेल के विकास के लिए उनके बहुमूल्य योगदान हेतु बधाई दी.

उन्होंने कहा कि इसी के कारण पूर्व तट रेलवे को 2019-20 के लिए समग्र दक्षता के लिए अति प्रतिष्ठित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय रेल पुरस्कार सहित लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड, ट्रैफिक ट्रान्सपोर्टेशन शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड से सम्मानित किया गया. महाप्रबंधक महोदय ने पूर्व तट रेलवे को भारतीय रेल का सर्वश्रेष्ठ जोन बनाने का प्रयास करने के लिए सभी कर्मियों से अनवरत प्रयास करने की अपील की.

इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए मेरिट अवार्ड व शील्ड से सम्मानित किया गया. खुर्दा रोड मण्डल को समग्र दक्षता शील्ड से सम्मानित किया गया. विशाखापट्टनम स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ बड़े स्वच्छ स्टेशन का एवं केन्दुझरगढ़ स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ छोटे स्वच्छ स्टेशन का शील्ड मिला. पूर्व तट रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एचके दत्त ने इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया एवं समारोह की महत्ता पर प्रकाश डाला. उप महाप्रबंधक एके मिश्रा ने समारोह में धन्यवाद ज्ञापित किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …