Home / Odisha / कटक में घर से मां-बेटी के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
MURDER LOGO

कटक में घर से मां-बेटी के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सुधाकर कुमार शाही, कटक

शहर के शेल्टर चौक के पास एसबीआई कॉलोनी में एक महिला और उसकी 7 महीने की बेटी का शव उनके घर से बरामद किया गया. मृतक की पहचान बनीस्मिता ओझा के रूप में हुई है, जो भारतीय स्टेट बैंक की कर्मचारी है. उसका पति भास्कर ओझा एक इंजीनियर हैं. जानकारी के अनुसार, शिशु के शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं, जबकि महिला को फांसी पर लटका पाया गया है. हालांकि घटना के पीछे के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …