Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज का वन-महोत्सव 20 को

कटक मारवाड़ी समाज का वन-महोत्सव 20 को

कटक. कटक मारवाड़ी समाज की ओर से वन महोत्सव का आयोजन 20 दिसंबर को किया जायेगा. कटक मारवाड़ी समाज के नेतृत्व ने सदस्यों एवं सदस्याओं में ऊर्जा के संचार हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है. कटक मारवाड़ी समाज ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल से हल्की सी राहत मिली है, ऐसी समाज में परिलक्षित हो रही है. इसलिए कटक मारवाड़ी समाज की ओर से वन-महोत्सव 20 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इसका आयोजन 20 दिसंबर दिन रविवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अन्नपूर्णा गोशाला, जगतपुर में होगा. इस दौरान गोमाता का सानिध्य प्राप्त होगा और सेवा-पूजा का अवसर मिलेगा. साथ ही जलवायु परिवर्तन की समस्या के निराकरण हेतु फल,पुष्प और छायादार पौधों का रोपण किया जायेगा. इस दौरान बच्चों, तरुण एवं महिलाओं हेतु खेलों का आयोजन होगा तथा स्वादिष्ट, लजीज, मनभावन, राजस्थानी एवं ओडिशा के व्यंजनों की बहार के साथ सहभोज की व्यवस्था होगी.

कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष किशन कुमार मोदी, सचिव हेमंत अग्रवाल और टीम के पदाधिकारी सुरेश भरालावाला, दीपक काजरिया, रमेश बंसल, राजकुमार सिंहानिया, किरन मोदी, सुमन मोदी (अधिवक्ता) ने सुबह 10 बजे तक अपनी व्यवस्था के अनुरूप जगतपुर गोशाला में पधारने का अनुरोध किया है. यह जानकारी कटक मारवाड़ी समाज के मीडिया प्रभारी कैलाश प्रसाद सांगनेरिया ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …