Home / Odisha / ओडिशा में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर 21 को कांग्रेस का प्रदर्शन

ओडिशा में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर 21 को कांग्रेस का प्रदर्शन

भुवनेश्वर. ओडिशा में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में अचानक तेजी के बीच कांग्रेस की राज्य इकाई ने शुक्रवार को बीजद सरकार पर तंज कसा दिया और घोषणा की कि पार्टी बिगड़ती स्थिति को लेकर बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी. ओपीसीसी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि कांग्रेस 21 दिसंबर को राज्यभर के पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि ओडिशा जैसे शांतिपूर्ण राज्य में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों और अत्याचारों में तेजी से वृद्धि हुई है, जो राज्य में लोगों के लिए वास्तव में शर्मनाक है. इसलिए कांग्रेस 21 दिसंबर को राज्यभर के पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों और अपराधों को लेकर मूक दर्शक बन गयी है. ओडिशा कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राज्य में लड़कियों के अपहरण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी पर रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की गई. ओडिशा में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. पटनायक ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं और बच्चों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेगी. इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी इसके खिलाफ आंदोलन की बात कह चुके हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …