Home / Odisha / ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पहनाई चप्पलों की माला

ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पहनाई चप्पलों की माला

ब्रह्मपुर. आस्का थानांर्गत गंगापुर के नबतनापुर के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चप्पलों की माला पहनाई. आरोप है कि इस व्यक्ति ने एक विकलांग महिला के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया था. कथित तौर पर यह आदमी शराबी है. जानकारी के अनुसार, यह एक महिला को बंदी बनाने की कोशिश कर रहा था. इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा भर आया. इस कृत्य से क्रोधित होकर स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति को गाँव की सड़क पर रोका और उसे चप्पलों की माला पहनाई. इसकी सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को बचाया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …