Home / Odisha / शिक्षण संस्थानों में बेहतरी के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग ने किया समझौता

शिक्षण संस्थानों में बेहतरी के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग ने किया समझौता

भुवनेश्वर. अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग द्वारा गुरुवार को लोक सेवा भवन में विभाग द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में बेहतरी के लिए कुछ एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये. इस अवसर पर राज्य के विकास कमिश्नर तथा अतिरिक्त शासन सचिव सुरेश महापात्र उपस्थित थे. अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नति के लिए विभाग व पीपुल्स फार एक्शन के बीच में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ओड़िया, गणित, विज्ञान के विषय में शिक्षा के दौरान छात्रों को आ रही समस्याओं को दूर किया जा सकेगा. इससे शिक्षकों में शिक्षा प्रदान की गुणवत्ता में भी वृद्धि होने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भी इससे विकास हो सकेगा. अनुसूचित जाति व जनजाति विकास विभाग एवेटी लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच भी एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत अनुसूचित जाति व जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र छात्राओं का शिक्षा प्रदान की व्यवस्था को पूर्ण रूप से डिजिटाइजेशन किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …