Home / Odisha / गजपति में एक नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका

गजपति में एक नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका

गजपति. राज्य में बच्चों को लेकर गरमाये माहौल में एक और नया मामला जुड़ गया है. गजपति जिले में एक आठ वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गजपति जिले के काशीनगर इलाके की है. इस बच्चे के लापता होने की शिकायत कल काशीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम जैमी हार्दिक है. वह अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पार्किंग क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक उसके पास आए और उसके पिता के ठिकाने के बारे में पूछा. उसके दोस्तों ने बताया कि इसके जवाब में हार्दिक ने कहा कि पिता कारखाने में हैं. इस पर उन्होंने हार्दिक को उन्हें कारखाना दिखाने के लिए कहा और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर ले गए. इस पर उसके दोस्तों को संदेह हुआ और उन्होंने वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भागने में कामयाब रहे. नाबालिग लड़के के पिता जामी गोपी ने शिकायत में कहा है कि जब उसके दोस्तों ने तुरंत हार्दिक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जिसके बाद उसको ढूंढने के लिए काफी मेहनत की गयी, लेकिन व्यर्थ ही हाथ लगा. काफी खोजबीन के बाद हार्दिक के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इस बीच, स्थानीय लोगों का दावा है कि हार्दिक के पिता एक व्यवसायी हैं. इस कारण संदेह है कि व्यापार प्रतिद्वंद्विता के कारण यह इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़के का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. खबर लिखे जाने तक मिलने की कोई सूचना नहीं थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …