Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज का स्वास्थ सेवा शिविर आयोजित

कटक मारवाड़ी समाज का स्वास्थ सेवा शिविर आयोजित

  •  382 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण किया गया

  •  मुख्य अतिथि प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स ने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

कटक मारवाड़ी समाज द्वारा भुवनेश्वर स्थित सम अल्टीमेट हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय बालू बाजार स्थित मारवाड़ी हिंदी विद्यालय प्रांगण में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक स्वस्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्धघाटन करते हुए प्रिंसिपल चीफ कमीशनर इनकम टैक्स, चेन्नई डिवीज़न की मिसेस जहांजेब अख्तर ने बताया कि कोरोना के इस महामारी के दौर में जब आम आदमी अपनी छोटी-मोटी स्वास्थ सेवाओं की जरूरतों के लिए परेशान हो रहा है,

वैसे समय में निशुल्कः स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन कर डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परामर्श देकर कटक मारवाड़ी समाज ने एक अति सहरानीय काम किया है. कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष किशन मोदी, मुख्य सलाहकार रमन बगड़िया, सचिव हेमंत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भरालेवाला, उपाध्यक्ष मुकेश सेठिया, किरण मोदी, वरिष्ठ सलाकार मोहनलाल सिंघी, सत्यनारयण भरालेवाला, श्याम सुंदर गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रमेश बंसल, राजकुमार सिंघानिया, सह सचिव शरत सांगानेरिया, पवन सेन, अनिल कमानी, मनोज उदयपुरिया, अनिल बानपुरिया, तरुण चौधरी, राजेश शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता ने शिविर का संचालन करने में सहयोग प्रदान किया.

शिविर के दौरान 382 लोगों ने कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, आर्थोपेडिक, जनरल मेडिसिन, नेत्र के रोग एवं दांत के रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अपना परीक्षण करवाया.104 लोगों ने रक्त परीक्षण का फायदा उठया. इसके अलावा 70 लोगों ने होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का भी फायदा उठाया. 48 लोगों को संतोष कुमार पटवारी, सरिता भरालेवाला एवं विजय शर्मा द्वारा रीडिंग ग्लासेज प्रदान किये गए. मीडिया सलाहकार कैलाश सांगानेरिया एवं सुमन मोदी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं, मीडिया बंधुओं एवं सम अल्टीमेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्टाफ का सराहना की.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …