Home / Odisha / सुंदरगढ़ में पब्लिक हेल्थ डिवीजन के सहायक अभियंता के ठिकानों पर छापे

सुंदरगढ़ में पब्लिक हेल्थ डिवीजन के सहायक अभियंता के ठिकानों पर छापे


राउरकेला. आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह सतर्कता विभागी की टीम ने सुंदरगढ़ जिले में पब्लिक हेल्थ डिवीजन के सहायक अभियंता नारायण प्रधान के घर पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार, प्रधान के निवास और उनके कार्यालय सहित राज्य में में उनके छह ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है. प्रधान से जुड़े इन जगहों पर 40 सदस्यीय टीम तलाशी कर रही है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि प्रधान के पास केंदुघाट में 16 एकड़ जमीन में एक फार्म हाउस, संबलपुर में 25 लाख रुपये का एक प्लाट और खुर्दा जिले के जटनी क्षेत्र में संपत्ति और देवगढ़ जिले में कई प्लाटों का मालिकाना हक है. इससे पूर्व 23 नवंबर को सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रसन्न कुमार मिश्र के खंडगिरि स्थित निवास पर छापेमारी की थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …