Home / Odisha / ढेंकानाल में सड़क हादसे में दो की मौत, चार जख्मी

ढेंकानाल में सड़क हादसे में दो की मौत, चार जख्मी

ढेंकानाल. यहां परजंग में एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, इनका वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. जिन व्यक्तियों को चोटें लगी थीं, उन्हें कामाख्यानगर उप-विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताय गया है कि एक परिवार अपनी बेटी को ससुराल में छोड़ने के लिए परजंग के बाम गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान अनुगूल जिले के लंगलाखोल गांव के समीप यह हादसा हो गया. हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया और शवों को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. इस सिलसिले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा से स्वावलंबन: ओडिशा की महिलाएं लिख रही हैं बदलाव की नई कहानी

लेखिका: श्रीमती प्रभाती परिडा, उपमुख्यमंत्री, ओडिशा एक समय था जब महिलाओं के सपने घर की …