Home / Odisha / मुख्य सचिव ने ओडिशा में मंदिरों को खोलने का संकेत

मुख्य सचिव ने ओडिशा में मंदिरों को खोलने का संकेत

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने सोमवार को विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का संकेत दिया है. ट्विटर पर त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले कलेक्टरों को अधिकार दिया था कि वे हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने और एसओपी लगाने के बाद सार्वजनिक पूजा के लिए धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए स्थानीय स्तर के फैसले ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह साफ है कि विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों को खोलने की प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले अक्टूबर में राज्य सरकार ने संशोधन के तहत पुरी श्रीमंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों के प्रशासन को मौजूदा कोविद नियमों का पालन करते हुए फिर से खोलने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …