Home / Odisha / बालेश्वर में लापता नाबालिग लड़की का शव बरामद

बालेश्वर में लापता नाबालिग लड़की का शव बरामद

बालेश्वर. जिले के बालीपाल थाना क्षेत्र के सुंदरकोइली गांव में शुक्रवार से लापता नाबालिग लड़की का शव सोमवार को एक तालाब के पास से बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, बलराम पात्र की सात वर्षीय बेटी विष्णुप्रिया अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह अपने दोस्तों के साथ 11 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे खेल रही थी, तभी वह लापता हो गई. परिवार के सदस्यों ने पूरे दिन उसकी तलाश की और सरपंच को भी सूचित किया. इसके बाद माइक से घोषणा की गयी. काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने शनिवार शाम बालीपाल पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसका शव आज तालाब के पास बरामद किया गया. इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …